२२ लाख युवा मानसिक समस्या से प्रभावित : स्वास्थ तथा जनसंख्या मंत्रालय

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ अक्टूवर ।
पिछले समय युवाओं और बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य समस्या ज्यादा दिखने लगी है । ७ बच्चों में से एक और युवाओं में ५ में से एक मानसिक समस्या से पिडीत होने की बात स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने बताई है।
मनोचिकित्सों के अनुसार ऐसी समस्या किसी भी लिंग और उम्र समूह में पाई गई है ।पिछली जनगणना अनुसार नेपाल में १६ से ४० साल समूह के भीतर करीब २२ लाख युवायुवतियाँ मानसिक समस्या से प्रभावित पाए गए हैं ।

