Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक स्टेट का मास्टरमाइंड अबू जाही मारा गया

 

तेहरान, एएफपी।

इस्लामिक स्टेट के मास्टरमाइंड अबू जाही को इराक में चार अन्य आतंकियों के साथ मंगलवार को मार गिराया गया है। रेवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अबू जाही पिछले महीने दक्षिण ईरान में हुए एक हमले में शामिल था।

रेवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से दिए गए बयान के अनुसार इन पांचों आतंकियों को इराक के दियाला प्रांत में बुधवार की सुबह रेकी और औचक निरीक्षण के दौरान मारा गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

बयान में कहा गया कि, प्रतिरोध शब्द का इस्तेमाल इराक और सीरिया में ईरान के समर्थन से सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए किया जाता है। इन्हें रेवॉल्यूशनरी गा‌र्ड्स ने प्रशिक्षित किया है।

अबु जाही को पिछले महीने अहवाज में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा था। दक्षिण-पश्चिम ईरान के अहवाज शहर में एक सैन्य परेड पर हुए हमले में 24 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *