Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर २ के प्रादेशिक कार्यालय के उद्घाटन समाराेह में प्रचण्ड सहित अन्य शीर्ष नेताअाें का जनकपुरधाम अागमन

 

जनकपुर–२२ अक्टुबर

दशहरा दीपावली अाैर छठ पर्व काे ध्यान में रखते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रदेश नम्बर २ के प्रादेशिक कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है ।  नेकपा प्रदेश नम्बर २ कमिटील द्वारा आयोजन हाेने वाले चायपान समारोह के साथ ही पार्टी कार्यालय उदघाटन किया जा रहा है । यह जानकारी नेकपा माओवादी केन्द्र के संसदीय दल के नेता रामचन्द्र मण्डल ने दी है ।

मंगलबार जनकपुरधाम स्थित पार्टी कार्यालय में हाेने वाले चायपान समारोह एवं प्रदेश कार्यालय उदघाटन करने के लिए नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, महासचिव विष्णु पौडेल, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरीराजमणि पोखरेल, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ अादि शीर्ष नेता के अाने की बात नेकपा संसदीय दल के नेता मण्डल ने बताया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 13 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com