नेकपा द्वारा अायाेजित शुभकामना कार्यक्रम में डा सीके एवं विप्लव अामंत्रित किन्तु पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र अामंत्रित नहीं
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) द्वारा (शनिबार) आयोजित हाेने वाली चायपान कार्यक्रम में नेत्रविक्रम चन्द से लेकर सीके राउत तक काे निमंत्रण दिया गया है ।
पार्टी एकता के बनद पहली बार दशहरा, दीपावली, नेपाल संवत् अाैर छठ पर्व अादि के अवसर पर अायाेजित हाेने वाली शुभकामना एवं चियापान कार्यक्रम में ५० हजार से अधिक काे निमंत्रण दिया गया है ।
नेकपा स्थायी कमिटी के सदस्य देवेन्द्र पौडेल ने जानकारी दी है कि नेकपा के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द विप्लव से लेकर स्वतंत्र मधेस गठबन्धन के नेता सीके राउत काे भी निमंत्रण दिया गया है।
किन्तु पार्टी द्वारा अायाेजित चियापान कार्यक्रम में पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह काे निमंत्रण नहीं है जबकि शाही काल में रहे मंत्रियाें एवं नेताअाें काे निमंत्रण है ।

