Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्री के लिए केन्द्रीय राजधनी में सरकारी निवासस्थान

 

काठमांडू, २५ अक्टूबर । सरकार की ओर सभी प्रदेश के प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्री को केन्द्रीय राजधानी में निवासस्थान निर्माण किया जा रहा है । इसके लिए ललितपुर जिला स्थित भैंसेपाटी में २ रोपनी जमीन तैयार है । उक्त जमीन में हर प्रदेश के नाम में प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्री के लिए आवास निर्माण किया जाएगा । उक्त निवास प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्री केन्द्रीय राजधानी आते वक्त प्रयोग किया जाएगा ।
सहरी विकास मन्त्रालय स्रोत के अनुसार भैंसेपाटी में सांसद् आवाज निर्माण के लिए १२३ रोपनी जमीन रखा गया है । उसी में से ७ प्रदेश के प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्रियों के लिए भी आवास निर्माण किया जाएगा । स्मरणीय है, अन्य संघीय राष्ट्र में प्रदेश के मुख्यमन्त्री और प्रमुख को केन्द्र सरकार की ओर से केन्द्रीय राजधानी में आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *