युवती भगानेवाले युवक को पंचायत से मिली ऐसी सजाय
सप्तरी, २५ अक्टूबर । शादी करने के उद्देश्य लेकर युवती को भगानेवाले एक युवक को पंचायत ने आर्थिक जुरवाना से लेकर शारीरिक यातना तक दिया है । पंचायत ने सिर्फ युवती भगानेवाले युवक को ही नहीं, उनके अन्य सहयोगियों को भी एसी ही सजाय दिया है । घटना सप्तरी जिला स्थित डाक्नेश्वरी नगरपालिका–६ का है ।
घटना विवरण अनुसार डाक्नेश्वरी–६ निवासी २२ वर्षीय मुकेश राम ने मावि कटैया में कक्षा ८ में अध्ययन रत १७ वर्षीया एक किशोरी को शादी करने की प्रलोभव देकर १० दिन पहले भगाया था । लापत्ता युवक और किशोरी लापत्ता होने की तुरन्त बाद ही पुलिस को खबर की गई है । गांवबासी और पुलिस मिलकर खोजी कार्य शुरु हो गई । गांवबासी ने मुकेश और किशोरी को गिरफ्तार किया और इसके सबंध में पुलस को खबर भी दी गई । उसके बाद गांवबासियों का पंचायत शुरु हो गया । पंचायत ने किशोरी को लेकर भागनेवाले मुकेश से ५१ हजार जुरवाना लेने का निर्णय किया है । और सहयोग करनेवाले मुकेश के पिता शत्रुधन से १ हजार, सोही स्थान निवासी रन्दीप राम से ७ हजार, १८ वर्षीय कमलेश राम से १ हजार १७ वर्षीय अमन राम से १ हजार जुरवाना लेने का निर्णय भी पंचायत ने किया है ।
पंचायत को कहना है कि इस तरह युवती को लेकर भागना सामाजिक मूल्य–मान्यता के विपरित है, इसीलिए उन लोगों को जुरवाना किया गया है । इस तरह संकलित रकम शादी के लिए युवती को दिया जाएगा ।
गांवबासी ने दोषी ठहर युवक और सहयोगियों को सिर्फ आर्थिक जुरवाना ही नहीं किया, सजाय स्वरुप शारीरिक यातना भी दिया है । मुकेश और उनके सभी सहयोगियों को हाथ–पैर बांध कर दो घण्टा तक धूप में रखा गया है ।

