Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार दिनों की राजकीय भ्रमण में कतार जाने की तैयारी में राष्ट्रपति भण्डारी

 

काठमांडू, २७ अक्टूबर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ४ दिनों की राजकीय भ्रमण के लिए कतार जाने की तैयारी में हैं । कतार के अमिर (राष्ट्राध्यक्ष) शेख तामिम विन हमद अल थानी द्वारा प्राप्त निमन्त्रणा स्वीकार करते हुए भण्डारी सोमबार कतार की ओर जा रहे हैं । भ्रमण के दौरान कार्तिक १३ गते राष्ट्रपति भण्डारी और कतार के अमिर के बीच औपचारिक भेटवार्ता की कार्यतालिका है ।
भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति भण्डारी के साथ कतार फाउण्डेशन के सह–संस्थापक तथा अध्यक्ष शेख मोजा बिन नासेर भी शिष्टाचार भेटवार्ता करेंगे । कतार में आयोजन होनेवला व्यापारिक समुदायों की संयुक्त अन्तरक्रियात्मक बैठक ‘व्यापार और नेपाल में निवेश की अवसर’ विषय में राष्ट्रपति भण्डारी की ओर से सम्बोधन होने जा रहा है । इसके अलवा कतार स्थित दूतावास में पहुँचकर कतार निवासी नेपालियों के साथ राष्ट्रपति भण्डारी की विचार–विमर्श कार्यक्रम भी तय है । राष्ट्रपति भण्डारी कार्तिक १५ गते स्वदेश वापस होने की कार्यतालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *