Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम जानकी महोत्सव के लिए प्रदेश सरकार ने दिया ५० लाख रुपयां

 

जनकपुरधाम, २७ अक्टूबर । जनकपुरधाम में हर साल होनेवाला रामजानकी विवाह पंचमी महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रदेश नं. २ सरकार ने ५० लाख देने का निर्णय किया है । शुक्रबार शाम सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय किया है । इसीतरह मन्त्रिपरिषद् बैठक ने जनकपुर चुरोट कारखाना परिसर में रहे प्रदेश सरकार सचिवालय भवन को ‘मधेश भवन’ नामाकरण किया है ।
बैठक के बाद आन्तरिक मामलिा तथा कानुन मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से तैयार कर्मचारी संगठनात्मक संरचना (ओएनएम) अनुसार एक महीना के भीतर कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए संघीय सरकार को पत्राचार करने का निर्णय किया गया है । मन्त्री यादव ने कहा कि एक महीना के भीतर संघीय सरकार की ओर से आवश्यक कर्मचारी प्राप्त ना हो सका तो प्रदेश सरकार खूद आवश्यक कर्मचारी भर्ती करेगी ।
इसीतरह प्रदेश सरकार ने दो विधेयक को सौद्धान्तिक सहमति प्रदान की है । मन्त्री यादव के अनुसार लोकसेवा संबंधी विधेयक २०७५, प्रशासन संबंधी विधयेयक २०७५ और निजामति कर्मचारी संबंधी विधेयक २०७५ को मन्त्रालय ने सौद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है । उन्होंने यह भी कहा कि संघीय पुलिस ऐन एक महीना के भीतर नहीं आएगा तो प्रस्तावित प्रदेश पुलिस संबंधी ऐन को आगे बढाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *