शांति,सुख,सम्रद्धि प्रबल हो पति पत्नी विश्वास सबल हो एक दूसरे के पूरक बने रहे सुख दुख के साथी बने रहे
——श्रीगोपाल नारसन
हर सुहागन आज सजी
प्रियतम के प्राणों में बसी
जोड़ी सदा बनी रहे सबकी
मिलती रहे उनको हर खुशी
कष्ट कभी कोई होने न पाए
हर बला से भगवान बचाये
शांति,सुख,सम्रद्धि प्रबल हो
पति पत्नी विश्वास सबल हो
एक दूसरे के पूरक बने रहे
सुख दुख के साथी बने रहे
परमात्मा करे दोनों की रक्षा
प्यार अटूट हो , मिले सुरक्षा
धर्म मार्ग पर सदा चलते रहे
जीवन पथ को रौशन करते रहे।
——श्रीगोपाल नारसन


