प्रदेश नं. २ में ‘हेलो सीएम’ एफ
जनकपुरधाम, २८ अक्टूबर । अपराध न्यूनीकरण करने की मूल उद्देश्य से प्रदेश नं. २ में ‘हेलो सीएम’ मोबाइल एप सार्वजनिक किया गया है । प्रदेश पुलिस कार्यालय जनकपुरधाम में आइतबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने उक्त एप सार्वजनिक किया है । कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि महिला हिंसा संबंधी घटना न्यूनीकरण करने की उद्देश्य से ‘हेलो सीएम’ एप लाया गया है, जो महिला हिंसा न्यूनीकरण के लिए प्रभावकारी हो सकता है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि एप के संबंध में ग्रामीण स्तर तक सचेतनामूलक कार्यक्रम संचालन किया जाएगा । उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि हेलो सीएम एप में हर व्यक्ति अपने ही घर और गांव से कोई भी घटना अपनी नजदीक के पुलिस कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं । एप निर्माता इन्जिनियर आदित्य राज के अनुसार एन्ड्रोइड मोबाइल में एप डाउनलोड कर एप संबंधी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं । जिसके पास यह एप होगा, कोई भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं । अगर किसी भी सूचना पुलिस के पास पहुँचाना है तो मोबाइल में रहे एप को अन करके ३ बार मोबाइल को हिलाना पड़ेगा, उसके बाद अटोमेटिक सूचना नजदीक के पुलिस कार्यालय में पहुँच जाएगी । इतना ही नहीं पीडित व्यक्ति अर्थात् मोबाइल की स्थान कहां है, उसका लोकसन भी पुलिस को पता चल जाएगा । जिसके चलते पुलिस जल्द से जल्द घटनास्थल तक पहुँच जाएगी ।

