कार्तिक १६ गते उपराष्ट्रपति की ओर से जलपान कार्यक्रम
काठमांडू, २९ अक्टूबर । दीपावली, नेपाल संवत् एवं छठ पर्व–२०७५ के अवसर पर आगामी कार्तिक १६ गते उपपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन की ओर से शुभकामना आदान–प्रदान तथा जलपान समारोह होने जा रहा है । उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार कार्यक्रम उपराष्ट्रपति कार्यालय बहादुर भवन में अपरान्ह २ बसे से शुरु होगा । कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, प्रधानन्यायाधीश, सभामुख, राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमन्त्री, उप प्रधानमन्त्री, मन्त्री राजनीतिक दल के प्रमुख नेता, संवैधानिक अंक के प्रमुख, कुटनीतिक नियोक के प्रतिनिधि आदि सहभागी होंगे ।

