विखण्डनकारियों की नागरिकता खारीज होनी चाहिएः भण्डारी
काठमांडू, ३० अक्टुबर । नेपाली कांग्रेस के नेता चन्द्र भण्डारी ने कहा है कि विखण्डनकारियों की नागरिकता खारीज कर देना चाहिए । सरकार से विशेष आग्रह करते हुए मंगलबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए नेता भण्डारी ने कहा– ‘नेपाल में विखण्डन के लिए आवाज निकालना राजनीतिक विकृति है, अराजकता है, जो राष्ट्रीय हित के लिए खतरनाक भी है । अगर कोई व्यक्ति विखण्डन की बात करते हैं तो उन लोगों की नागरिकता खारीज कर देना चाहिए ।’ उनका संकेत डा. सीके राउत की ओर था ।
नेता भण्डारी को यह भी कहना वर्तमान सरकार और सत्ताधारी नेताओं ने काम करने की इच्छा शक्ति नहीं है, जिसके चलते जनपक्षीय काम नहीं हो पा रहा है । उन्होंने कहा कि नेपाल में जो भी युवा नेता के रुप में परिचित हैं, वह सब प्रौढ नेताओं की पीछे भागते रहते हैं, जिसके चलते राजनीति में कुछ भी नयां नहीं हो पा रहा है ।

