Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही में नेकपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच झडप, गोली लगने से एक की मौत

 

सर्लाही, ३० अक्टूबर । सर्लाही जिला स्थित रामनगर–४ में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता बीच आपस में झडप होने के कारण एक स्थानीय बासी की मौत हो गई है । मंगलबार हुए झडप के क्रम में गोली चली है । गोली लगने से स्थानीय ५० वर्षीय रामविलास महतो की मौत हो गई है ।
समाचार स्रोत अनुसार सोमबार नागरिकता बनाने के लिए सिफारिश लेने हेतु कुछ लोग वडाध्यक्ष रामनरेश महतो के समक्ष पहुँचे थे, नेकपा समर्थक थे । नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित वडाध्यक्ष और नेकपा के कार्यकर्ता बीच आपस मेंं विवाद हो गया था । उसी वक्त नेकपा के कार्यकर्ताओ ने वडाध्यक्ष महतो के ऊपर आक्रमण किया था ।
मृतक रामविलास महतो, वडाध्यक्ष रामनरेश महतो के चचा हैं । नागरिकता संबंधी विवाद के कारण ही मंगलबार भी कांग्रेस और नेकपा समर्थ कार्यकर्ताओं के बीच झडप होने लगा । उसी क्रम में भीड से किसी ने भरुवा बन्दुक प्रहार किया । गोली रामविलास को लग गया । गोली प्रहार करनेवाले अभी तक पहचान में नहीं आए है । पुलिस का कहना है कि गोली चलानेवालों की खोजी हो रही है ।
घटना के बाद घटनास्थल आसपास व्यापक पुलिस परिचालित की गई है । स्थानीयबासियों ने अभी तक मृतक का शव नहीं लिया है । कांग्रेस नेता तथा सर्लाही के सांसद् अमेरश कुमार सिंह ने कहा है कि जब तक गोली प्रहार करनेवालों को गिरफ्तार कर कारवाही नहीं की जाएगी तब तक शव नहीं उठाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *