Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप के झटके से दहला न्यूजीलैंड

 

वेलिंग्टन, एजेंसी। 

 

न्यूजीलैंड के कई शहर मंगलवार को भूकंप के झटके से दहल गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप के झटका इतना तेज था कि इस वजह से संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

वेलिंग्टन और केंद्रीय न्यूज़ीलैंड में भूकंप का झटका काफी तेज महसूस किया गया। इसका केंद्र तामारुनुई के दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 207 किलोमीटर नीचे था। हालांकि अभी भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान  होने की खबर नहीं है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

भूकंप के झटकों के बाद संसद के डिप्टी स्पीकर ऐनी टॉली ने संसद की कार्यवाही को स्थगित करने का तुरंत निर्णय लिया। टॉली ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी इस तरह से संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ेगी।’

देश के भूकंप निगरानी निकाय जीएनएस विज्ञान ने कहा कि भूकंप देश भर के कई हिस्सों में बहुत देर तक व्यापक रूप से महसूस किया गया। एजेंसी ने कहा कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन आफ्टर शॉक्स महसूस किए जा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com