Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्यामसुन्दर मंडल लगायत ४ लोगों की पेशी जिला अदालत सुनसरी में रविवार के लिए टली

 
 
हिमालिनी डेस्क, सुनसरी,१६ कार्तिक २०७५,शुक्रवार। सार्वजनिक शान्ति विरुद्ध के अपराध मुद्दा में पुर्पक्ष के लिए झुमका कारागार में रहे १. श्याम सुन्दर मंडल २. जय प्रकाश मधेसी ३. सिताराम पंडित और ४. भवानी मेहता के तरफ से जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुनसरी आदेश देने वाले अधिकारी प्रेम प्रकाश उप्रेती विरुद्ध सुनसरी जिल्ला अदालत ईनरुवा में दायर ”वेरित किसिमले थुनामा राख्ने गरेको आदेश बद्दर गरी पाऊँ” मुद्दा में आज होनेवाली सुनुवाई को रविवार के लिए टाल दिया गया है। मुद्दा में सुनवाई करनेवाले न्यायधीश कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए उच्च अदालत बिराटनगर जाने के कारण आज की सुनवाई को रविवार के लिए तय किया गया है। दो जिले के वकील पहुंचे थे मगर सरकारी रवैया के कारण वकील और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ीं हैं
आश्विन ३ गते संविधान दिवस के दिन सुन्सरी ईनरुवा से गिरफ्तार किए गए लोगों को ”सार्वजनिक शान्ति विरुद्ध के अपराध” में आश्विन २३ गते जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुनसरी के प्रमुख जिल्ला अधिकारी ने फैसला सुनाते हुए पुरपक्ष के लिए थूना में रखने का आदेश दिया था। असोज ३ गते स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के झण्डा बैनर सहित विरोद्ध प्रर्दशन करने के आरोप में जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा द्वारा गिरफ्तार किए गए श्याम सुन्दर मंडल सहित के ४ लोगों को सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध के कसुर में CDO ने मुलुकि ऐन फौजदारी कार्यविधि संहिता ६७(२)(क) के तहत पुरपक्ष के लिए थूना में रखने का आदेश दिया था।
 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *