Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्बरता की पराकाष्ठा पत्रकार खशाेगी के शव काे तेजाब से गलाया

 

इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या के बाद पत्रकार जमाल खशोगी के शव को तेजाब में गला दिया गया। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगन के सलाहकार ने शुक्रवार को यह दावा किया।

राष्ट्रपति के सलाहकार यासिन अक्ताय ने दैनिक अखबार हुर्रियत से कहा, ‘अब हम देख रहे हैं कि सिर्फ टुकड़े ही नहीं किए गए। पीछा छुड़ाने के लिए शव को तेजाब में गला दिया गया। हमारे पास जो नवीनतम सूचनाएं हैं, उसके अनुसार शव के टुकड़े करने से ज्यादा आसान उसे गला देना था।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

वे लोग यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि शव का कोई चिह्न नहीं बचे। एक निर्दोष आदमी की हत्या एक अपराध है, शव के साथ वास्तव में क्या किया गया, यह दूसरा अपराध है।’

वाशिंगटन के पोस्ट के स्तंभ लेखक और सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के धुर आलोचक खशोगी दो अक्टूबर को अपनी शादी की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे और उनकी गुमशुदगी के बाद सऊदी अरब निशाने पर आ गया। बाद में रियाद ने माना कि पत्रकार की हत्या हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com