Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबान के गाडफादर की पाकिस्तान में हत्या

 

इस्लामाबाद, आइएएनएस। 

‘तालिबान के गॉड फादर’ के तौर पर प्रसिद्ध मौलाना समीउल हक (83) की रावलपिंडी में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे।

समीउल खैबर पख्तूनखवा के अखोरा कटक इलाके में स्थित दारूल उलूम हक्कानिया के सर्वेसर्वा भी थे। पिछले महीने ही अफगानिस्तान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां उनसे मुलाकात करके अफगानिस्तान विवाद खत्म करने की पहल करने को कहा था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

मौत की पुष्टि करते हुए उनके पुत्र और कद्दावर धार्मिक नेता मौलाना हमीदुल हक ने जियो टीवी को बताया कि लगभग 15 मिनट के लिए उनका ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी बाहर गए थे। जब उनका ड्राइवर लौटकर आया तो उसने मौलाना समीउल हक को खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े देखा। उन्हें कई बार चाकू मारा गया था। समीउल मार्च 1991 से लेकर मार्च 1994 तक पाकिस्तानी संसद के सदस्य भी रहे थे।

यह भी पढें   कास्की में लगातार बारिश से भारी तबाही, बाढ़ और पहिरो से सड़कें क्षतिग्रस्त

उन्होंने इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद के टिकट पर चुनाव जीता था। उनके बेटे हमीदुल ने बताया कि 25 जुलाई को हुए संसदीय चुनाव के बाद उनका झुकाव क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की तरफ हो गया था। यही वजह थी कि वह ईश निंदा की आरोपी आसिया बीबी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा करने के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com