Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्‍कूल से 80 से ज्‍यादा लोगों का अपहरण

 

 

पश्चिम कैमरून के बामेंडा शहर में एक स्‍कूल से 80 से ज्‍यादा लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें ज्‍यादातर बच्‍चे हैं। यह जानकारी सरकार और सेना के सूत्रों से मिली है। अंग्रेजी बोलेने वाले क्षेत्र में किसी ने तुरंत अपहरण की घटना की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। यहां पर अलगाववादी अलग राज्‍य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

राष्‍ट्रपति पॉल बियां के फ्रेंच बोलने वाली सरकार के विरोध में अलगाववादियों ने वहां कर्फ्यू लगा दिया है और स्‍कूलों को बंद कर दिया है। स्‍कूल के प्रिंसिपल सहित कुल 81 लोगों का पहरण किया गया है। उनको बसों में ले जाया गया है। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढें   ट्रंप द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चली गोली

सरकार के प्रवक्‍ता ने बताया कि घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है, लेकिन इससे आगे वह टिप्पणी नहीं कर सका। 2017 में अलगाववादी आंदोलन के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सरकार की कार्रवाई के बाद तेजी पकड़ी। कई लोग बामेंडा और अन्य केंद्रों से शांतिपूर्ण क्षेत्र फ्रैंकोफोन में शरण लेने के लिए चले गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *