Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली के पकवान : क्रिस्पी नमकीन शकरपारे अाैर नारियल के लड्डू

 
क्रिस्पी नमकीन शकरपारा
सामग्री : 
500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, आधा कप गरम किया हुआ तेल मोयन के लिए, अजवायन दो छोटे चम्मच कटोरी, नमक, बेकिंग पावडर, तलने के लिए पर्याप्त तेल।
विधि : 
मैदा और रवा मिक्स करके तेल का मोयन, नमक, बेकिंग पावडर और अजवायन डालकर मिक्स कर लें। अब गरम पानी से कड़ा गूंथ लें। और थोड़ी देर कपड़े से ढंककर रख दें।
अब मैदे की मोटी लोई बनाकर थाली या बड़े पटिए पर पतली बेल लें। चाकू या सांचे की सहायता से मनचाहे आकार में शकरपारे काट लें और कपड़े पर फैला दें। थोड़ी देर बाद तेल गरम करके उसमें गुलाबी कुरकुरे होने तक तल लें।
पेपर पर डालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें। ठंडे होने के बाद शकरपारे को डिब्बे में भर कर रख दें और घर आए मेहमानों को खिलाएं।

नारियल के लड्डु बनाने की अासान विधि

आवश्यक सामग्री :

  • कच्चा नारियल_Raw coconut – 01 नग,
  • दूध_Milk – 01 लीटर,
  • बादाम_Almond – 01 बड़ा चम्मच,
  • काजू_Cashew – 01 बड़ा चम्मच,
  • किशमिश_Raisins – 01 बड़ा चम्मच,
  • शक्कर_Sugar – 250 ग्राम,
  • इलाइची_Cardamom – 03 नग।
यह भी पढें   विपद् के समय कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के लिए दिया गया निर्देश पत्र

 

नारियल लड्डू बनाने की विधि :

नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी Nariyal Ladoo Recipe in Hindi के लिए सबसे पहले नारियल को छील कर उसका छिलका निकाल कर अलग कर दें।अब एक बार नारियल के गोले को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद उसे कद्दूकस कर लें। साथ ही काजू और बादाम को बारीक कतर लें और किशकिश के डंठल निकाल दें।

अब एक कढ़ाई में दूध को डाल कर उबालें। जब दूध में उबाल आ जाए, उसमें कद्दूकस किया नारियल डाल दें और चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकायें।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा बीपी स्मृति दिवस में ‘ग्रीन रन’ का आयोजन

जब दूध गाढ़ा हो जाए, उसमें शक्कर, काजू, बादाम और किशमिश डाल दें। साथ ही इलाइची को छील कर उसके बीज को पीस कर भी कढ़ाई में डाल दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं।

जब नारियल का मिश्रण जमने की हालत में पहुंच जाए और कलछी से पलटने पर पूरी की पूरी परत पलटने लगे, तो गैस बंद कर दें और नारियल के मिश्रण को ठंडा होने दें।

जब यह हल्का-हल्का गरम (हाथ में लेने लायक) रह जाए, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लें और उसे लड्डू के आकार का बना लें। इसी तरह सारे मिश्रण के लड्डू तैयार कर लें।

यह भी पढें   जानकी मंदिर से श्रम संस्कृति पार्टी के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया

अब आपकी नारियल लड्डू बनाने की विधि कम्‍पलीट हुई। अब नारियल के लड्डू Coconut Laddu तैयार हैं। चाहे तो इन्हें अभी खाएं, चाहे एयर टाइट बॉक्स में रखें और 1 माह तक इस्तेमाल करें। इन्हें आप नाश्ते में, खाने के बाद या फिर व्रत में भी खा सकते हैं।

आप चाहें तो नारियल के मिश्रण को दूध में डालने से पहले 1 चम्मच घी में भून सकते हैं। इससे नारियल के लड्डू Nariyal ke Ladoo का स्वाद भी बढ़ जाएगा और लाइफ भी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *