धादिङः अलग अलग हादसों में २० लोग घायल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ नोवेम्बर ।
धादिङ चरौँदी और ससाह में हुए अलग अलग हादसों में २० लोग घायल हुए है । काठमाडौँ से चितवन की ओर जा रही बा२ख ४२४७ नं की माइक्रो और बिपरीत दिशा से आ रही बा५ख ७५० नं की आइचर धादिङ के बेनिघाट रोराङ गाउँपालिका–७ चरौँदी में एक दुसरे से टक्रा गई जिससे ये हादसा हुवा इस हादसे में १८ लोग घायल हुए है ।
घायलों में से ६ लोगों की हालत नाजुक है । पुलीस से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों का मलेखु अस्पताल में इलाज चल रहा है । इसीतरहा, निलकण्ठ नगरपालिका–८ कालुपाण्डेमार्ग के ससाह में धादिङ से मलेखु की ओर जा रही कार बिपरीत दिशा से आ रही बा ५१प ६३३९ नं की मोटरसाइकल को टक्कर दि जिससे दो लोग घायल हो गए ये जानकारी पुलीस ने दी ।

