Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गच्छदार को उप–सभापति बनाने के कारण कांग्रेस में विवाद

 

काठमांडू, १२ नवम्बर । सभापति शेरबहादुर देउवा ने पार्टी उप–सभापति में विजयकुमार गच्छदार को मनोनित करने के कारण नेपाली कांग्रेस के भीतर तीव्र असन्तुष्टी बढ़ने लगा है । असन्तुष्ट पक्ष का कहना है कि पार्टी सभापति देउवा ने विधि और प्रक्रिया को अनदेखा करते हुए गच्छदार को उपसभापति मनोनियत किया है ।
गत निर्वाचन से पूर्व तत्कालीन नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम नेपाली कांग्रेस में समाहित हो गई थी, गच्छदार समूह को कहना है कि उस समय गच्छदार को पार्टी उप–सभापति बनाने की सहमती हुई थी । कहा जाता है कि वही सहमति कार्यान्वयन के लिए देउवा ने गच्छदार को उपसभापति मनोनित किया है । लेकिन असन्तुष्ट पक्ष को कहना है कि देउवा ने विधि और प्रक्रिया को उलंघन करते हुए गच्छदार को उपसभापति में मनोनित किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचार पत्र में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed