छठ के बाद सरकार को दी गई समर्थन वापस की जाएगीः सुमन
काठमांडू, १२ नवम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के महासचिव मनिष सुमन ने दावा किया है कि राजपा द्वारा सरकार को दी गई समर्थन छठ के तुरन्त वाद वापस होनेवाला है । आइतबार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘अभी तक संविधान संशोधन संबंधी काम नहीं हो रहा है, संघीयता कार्यान्वयन और सुशासन के प्रति भी सरकार गम्भीर नहीं है, इसीलिए राजपा द्वारा सरकार को प्राप्त समर्थन वापस की जाएगी ।’
महासचिव सुमन को कहना है कि छठ के तुरन्त वाद पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक की जाएगी और बैठक में सरकार को प्राप्त समर्थन के बारे में समीक्षा की जाएगी । उन्होंने कहा कि सरकार के मन्त्रीगण द्वारा भारत, चीन और अमेरिका भ्रमण करने से देश समृद्ध नहीं हो पाएगा । उनका यह भी कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली सिर्फ भाषणबाजी में सिमित हैं, उनके द्वारा कुछ भी सकारात्मक और अपेक्षाकृत काम नहीं हो पा रहा है ।


