Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर का तीनपैनी मुहल्ला नृत्य, संगीत से गुंजयमान रहा

 

 

मैया हे सुनियऊ हमर बिपतिया ….
हम कोना क रहवै ना …..
हमारे डाला पनपथिया स देवतों पितर पुजाइ छै… तैयो हो बाबू हमर देह किय छुआई  छै….
माला मिश्रा  बिराटनगर । आदि मनमोहक मैथिली व अन्य गीत , नृत्य से बिराटनगर का    तीनपैनी मुहल्ला संगीतमय  से गुंजयमान रहा । मौका था पिछले 28 वर्षों से लगातार स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने वाले सामाजिक संस्था मैथिली विकास अभियान द्वारा पर्व त्यौहार के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का । कलाकार  निशल कर्ण , आँचल मल्लिक , रिया मल्लिक , ऋतु कर्ण , ऋचा वर्मा , रोहित कर्ण , सचिन कर्ण , सौरव तिमसिना , उर्गिसा बैठा , रोशन मंडल , वर्षा सिंह ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे दर्शको को देर रात तक मनोरंजन किया । कार्यक्रम का अध्यक्षता आयोजक मैथिली विकास अभियान के अध्यक्ष पंकज वर्मा  ने किया वही संचालन नबीन कर्ण कर रहे थे । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश एक का सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे , संसदीय दल का नेता जयराम यादव , प्रदेश सांसद बिंदिया कार्की , बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली , संस्था का निवर्तमान अध्यक्ष  अरबिंद कुमार कर्ण , कायस्थ समाज मोरंग का अध्यक्ष अमलेश कर्ण , पार्षद कुमार पोखरेल, मजदूर नेता तेजलाल कर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हो   कलाकारों का हौसला अफजाई की ।

यह भी पढें   तातोपानी सीमा शुल्क क्षेत्र में सूखा भूस्खलन,बीओपी क्षतिग्रस्त

संस्था का अध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि अपना
गाँव समाज के युवा युवतियों को अपना सांस्कृतिक पहिचान से अवगत कराने और गीत , नृत्य के प्रति  आकर्षित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है । इस मंच से कई कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए है । कार्यक्रम में मौजूद कायस्थ समाज मोरंग के अध्यक्ष अमलेश कर्ण ने आयोजक  व कलाकारों का प्रशंसा करते हु । ए शुभकामना दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com