Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लापत्ता बालिका मृत अवस्था में मिल गई, बलात्कार की आशंका

 

उदयपुर, १२ नवम्बर । उदयपुर जिला रौतामाई गांवपालिका–३ लाफागांव निवासी १३ वर्षीया बालिका एल्जिना खड्का गत शनिबार से लापत्ता हो गई थी । आइतबार वह मृत अवस्था में मिल गई है । एल्जिना स्थानीय बासी दुर्गाबहादुर खड्का की बेटी है । गत शनिबार वह कुछ बकरियों लेकर घर के नजदीक में ही रहे जंगल में गई थी ।
लेकिन आइतबार एल्जिना की शव मिल गई है । पुलिस का कहना है कि उनकी कपडा टुकड़े–टुकड़े होकर फंट गई है, शरीर में भी घांव लगा है । परिवारिक सदस्यों का आशंका है कि उनके ऊपर बलात्कार भी हुआ है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान जारी है ।
पिता दुर्गाबहादुर ने कहा है कि जब शनिबार शाम तक एल्जिना घर नहीं लौटी तो खोजी कार्य शुरु की गई थी, जो रात भर जारी रही । लेकिन अगले दिन २ बजे वह स्थानीय खरबारी डाँडा में मृत अवस्था में मिल गई । उसके बाद घटना के संबंध में पुलिस को खरब की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *