Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए धनुषा में महिला के ऊपर मारपिट

 

धनुषा, १२ नवम्बर । धनुषा जिला स्थित सबैला नगरपालिका–१२ में एक महिला को ‘डायन’ होने का आरोप लगते हुए कुछ लागों ने मारपिट किया है । रघुनाथपुर निवासी ३७ वर्षीया जुलेखा खातुन के ऊपर स्थानीय कुछ लोग मिलकर अमानवीय आक्रमण किया है । पीडित खातुन ने पुलिस में मुद्दा पंजीकृत करने के कारण घटना बाहर आई है ।
पीडित महिला ने जिला पुलिस कार्यालय धनुषा में स्थानीय ६ लोगों के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत किया है । पीडित महिला के अनुसार स्थानीय रहिमन कवारी की पत्नी खैतुन खातुन, जुमरात राइन की पत्नी अजिमा खातुन, जुमरत राइन, मो. हबिब राइन, मो. समिम राइन और अलून राईन ने उनके ऊपर मारपिट किया है । घटना गत कार्तिक १३ गते का है, उस दिन जुलेखा खातुन खाना खाकर अपने ही घर मेंं आराम कर रही थी । उसी समय स्थानीय ६ लोग घर में घूस गए और विभिन्न गाली बेइज्जती करते हुए उनके ऊपर मारपिट शुरु किया ।
पीडित महिला खातुन ने कहा है कि उनके ऊपर अन्याय हुआ है, न्याय मिलनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि इलका पुलसि कार्यालय सबैला में कार्यरत पुलिस सहायक निरीक्षक ने भी उनको साथ नहीं दिया है । उलटे ही गाली–बेइज्जती की है । पीडित महिला के पति वैदेशिक रोजगारी अन्तर्गत साउदी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com