Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निमर्ला पन्त हत्या प्रकरणः डीएनए परीक्षण में शामील थप चार आरोपी भी निर्दोष साबित

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । कञ्चनपुर निवासी १३ वर्षीय निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार कर हत्या करने की आरोप में पुलिस ने जिन चार लागों के ऊपर आशंका करते हुए डीएनए परीक्षण किया था, उसकी नतीजा सार्वजनिक की गई है । सार्वजनिक नतीजा के अनुसार डीएनए परीक्षण में शामील चारों आरोपी निर्दोष साबित हो गए हैं ।
कञ्चनपुर पुलिस प्रवक्ता डीएसपी कृष्ण ओझा ने शुक्रबार कहा है कि आशंका में रहे थप ४ लोगों की डीएनए परीक्षण के लिए दीपावली से पहले ही काठमांडू भेजा गया था, परीक्षण के बाद पता चला है कि वे लोग भी निर्दोष दिखाई दिए हैं । स्मरणीय है, इससे पहले पुलिस ने दीलिपसिंह विष्ट, कञ्चनपुर पुलिस प्रमुख एसपी डिल्लीराज विष्ट, उनके पुत्र और भीमदत्त नगरपालिका के मेयर के भतीज को भी डीएनए परीक्षण किया था, रिपोर्ट नेगेटिभ ही रहा था ।
गत श्रावण ११ गते निर्मला की हत्या की गई थी, उससे पहले निर्मला के ऊपर बलात्कार भी हुआ था । अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए मांग करते हुए निर्मला के माता–पिता जिला पुलिस कार्यालय कञ्चनपुर में अनिश्चितकालीन धर्ना पर बैठ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed