Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. राउत संबंधी मुद्दा प्रकरणः पुनः सोमबार के लिए तारीख

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । राज्य विप्लव संबंधी मुद्दा में गिरफ्तार स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के संयोजक डा. सीके राउत को सर्वोच्च अदालत ने नयां तारीख दिया है । आज शुक्रबार उनके संंबंध में सुनुवाई हो जाने की तीथि तय की गई थी । लेकिन बिना बहस ही सर्वोच्च अदालत ने पुनः दूसरे दिन के लिए तारीख दिया है । सर्वोच्च अदालत की आदेश अनुसार अब डा. राउत को आनेवाला सोमबार अदालत में उपस्थित की जाएगी ।
राज्य विरुद्ध गतिविधि करने की आरोप में डा. राउत को गत आश्वीन २१ गते रौतहट से गिरफ्तार किया गया था । इसी आरोप के संबंध में बहस के लिए कल बिहीबार उन को सर्वोच्च अदालत में उपस्थित कराया गया था । अदालत ने सुनुवाई के लिए आज (शुक्रबार) के लिए पेशी तय किया था, लेकिन आज कुछ भी बहस नहीं हो पाया ।
डा. राउत के बडे भाई जयकान्त राउत ने डा. सीके को गैरकानुनी थुना में रखने का आरोप लगाते हुए सर्वोच्च में गत कार्तिक ११ गते बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट निवेदन दर्ज किया था । रिट के ऊपर सुनुवाई करते हुए अदालत ने थुना में क्यों रखना पड़ा ? इसके कारण सहित राउत को अदालत में उपस्थित कराने के लिए आदेश दिया था । उसी आदेश के अनुसार कल बिहीबार उनको सर्वोच्च में कड़ा सुरक्षा के बीच उपस्थित कराया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com