स्थानीय सरकार संचालन ऐन में संशोधन की तैयारी
काठमांडू, १७ नवम्बर । ‘स्थानीय सरकार संचालन ऐन २०७४’ में अन्तरनिहित कुछ प्रावधान में संशोधन की तैयारी सरकार ने किया है । उक्त ऐन अन्य कानुन से विवादित होने के कारण सरकार ने ऐसी तैयारी की है । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय स्रोत नेक हा है कि स्थानीय तह संचालन के लिए लाया गया उक्त ऐन संघ और प्रदेश के लिए निर्मित अन्य ऐन और कानून के साथ विवादित बन गया है, इसीलिए संशोधन होने जा रहा है ।
ऐन संशोधन के लिए मन्त्रालय ने जिला समन्वय समिति महासंघ, नगरपालिका महासंघ ओर गांवपालिका महासंघ के साथ विचार–विमर्श शुरु किया है । मौजूदा ऐन में वन, भूमि सुधार, शिक्षा, राजश्व संबंधी विषयों में संघ और प्रदेश के बीच विवाद है ।

