राष्ट्रीयसभा सांसद् पासवान के ऊपर अपने ही गृह जिला सर्लाही में आक्रमण, पासवान घायल
सर्लाही, १६ नवम्बर । राष्ट्रीयसभा सदस्य रामप्रित पासवान के ऊपर शुक्रबार उनके ही गृह जिला सर्लाही में एक समूह ने आक्रमण किया है । कविलासी नगरपालिका–६ मदनपुर स्थित एक विचार–विमर्श कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए पहुँचे पासवान के ऊपर स्थानीय लोग सम्मिलित समूह ने आक्रमण किया है । प्राप्त समाचार अनुसार वीरेन्द्र राय, रामप्रसाद राय, फेकन राय, दयाराम राय, मनोर राय, दिनेश राय और सुरेश राय ने उनके ऊपर आक्रमण किए हैं । पासवान के शरीर में कुछ चोट लगी है । पासवान संघीय समाजवादी फोरम से राष्ट्रीयसभा में निर्वाचित सांसद् हैं ।
नेपाल दलित संघ ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए घटना को विरोध किया है । संघ के अध्यक्ष हेमन पासवान ने एक विज्ञप्ति में प्रकाशित करते हुए कहा है कि आक्रमणकारियों के ऊपर तत्काल कारवाही होनी चाहिए, नहीं तो संघ आन्दोलन में उतर आएगी । इसीतरह संघीय समाजवादी फोरम नेपाल जिला कार्य समिति सर्लाही ने भी एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए आक्रमणकारियों को भत्सर्ना किया है और सरकार से मांग किया है कि दोषी को कारवाही की जाए ।

