इन्टरपोल महासभा में सहभागिता के लिए आईजीपी खनाल दुबई प्रस्थान
काठमांडू, १७ नवम्बर । अन्तर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन (इन्टरपोल) की ८७वें महासभा में सहभागी होने के लिए नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) सवेन्द्र खनाल दुबई चले गए हैं । महासभा में सहभागिता के लिए पुलिस प्रधान कार्यालय, पुलिस अनुसंधान व्युरो के निरजबहादुर शाही और पुलिस प्रधान कार्यालय इन्टरपोल शाखा के पुलिस निरीक्षक निरज जोशी भी आईजीपी खनाल के साथ गए हैं ।
पुलिस महानिरीक्षक खनाल की अनुपस्थिति में पुलिस अतिरिक्त महानिरीक्षक पुष्कर कार्की नेपाल पुलिस को नेतृत्व प्रदान करेंगे । आईजीपी खनाल मार्गशीर्ष ८ गते नेपाल वापस होंगे । इन्टरपोल में ११२ देशों के प्रतिनिधि सहभागी हो रहे हैं । उक्त महासभा से इन्टरपोल की नयां नेतृत्व भी चयन की जाएगी । तत्कालीन इन्टरपोल प्रमुख मेङ हङवेइ ने अपने पद से इस्तिफा देने के कारण उक्त पद अभी रिक्त है ।

