Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राह्मण समाज ने महासम्मेलन में दिखायी ताकत, एकजुट होने पर दिया जोर

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । सामाजिक ,आर्थिक व राजनीतिक पिछड़ापन का दंश झेल रहे ब्राह्मण समुदाय के लोगो को समाज मे उनका वाजिव हक मिले इसके लिए एकजुट होना जरूरी है । सभी लोग एक जुट हो एक मंच पर आए और पिछड़ेपन के कारणों का समीक्षा करते हुए इसका कारगर समाधान तलाशा जा सके । उपरोक्त बातें नेपाल से सटे अररिया में ब्राह्मण समाज का महासम्मेलन में विधान पार्षद सह योजना आयोग के सदस्य संजय झा ने कही । समाज की एकजुटता पर बल देते हुए उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के आर्थिक व सामाजिक विकास पर जोर दिया, कहा कि राजनीतिक रूप से समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, ब्राह्मण समाज ने अपने प्रतिभा,व्यक्तित्व और व्यवहारिकता से समस्त जगत में प्रषिधि पायी है, ऐसे कई उदाहरण है जब समुदाय के लोगो ने सामाजिक हित को बढ़ावा देने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया लेकिन आज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होकर समुदाय के लोग हासिये पर चले गए है, इस कारण आज उनके हित संगरक्षण का उपाय तलाशना जरूरी हो गया है
इतिहास गवाह है ब्राह्मण समाज समाज को एक नई दिशा और दशा देने का काम किया है। ब्राह्मणों ने धर्म शास्त्र और वेदों की रक्षा की। जिसके आधार पर केवल हमारा ही समाज नही,वरण पूरी दुनिया वेदों के बताए मार्ग पर चल रही है । लेकिन समाज को दिशा देने वाला ब्राह्मण समाज आज खुद दिशाहीन है । क्योंकि वर्तमान परिवेश में इस समाज की आर्थिक और सामाजिक पहलू बेहद कमजोर है । जबतक हमारा समाज एकजुट नही होगा तब तक कोई भी सरकार इसकी दशा और दिशा बदलने के लिए पहल नही करेगी।इसलिए समय की मांग है कि हम सबो को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा ।

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए परशुराम परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब अपने अधिकार के लिए चुप नही बैठेगी । इसके लिए हम सबों को एकजुट होने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि जब तक हमलोगों में एकजुटता नही आएगा तबतक हमलोगों का साख नही बढ़ेगा । आज हम पिछड़े है इसके लिए राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था भी जिम्मेवार है । लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव लाना जरूरी है । केंद्र और राज्य सरकार हमारी उपेक्षा नही कर सकती । लोकतांत्रिक तरीके से हमे अपना बात रखना होगा , अगर आंदोलन भी करना पड़ा तो हम पीछे नही हटेंगे । कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए अजय कुमार झा ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी व लोजपा नेता शंकर सिंह उर्फ बाबा ने कहा कि वक्त आ गया है कि समुदाय के हितों को संगरक्षित करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की जाय । सम्मेलन में नेपाल के बिराटनगर , जोगबनी , फारबिसगंज , पूर्णिया , कटिहार , सुपौल सहित आसपास के जिला से पहुचे प्रबुद्धजनों ने समाज मे व्याप्त बुराइयों पर अपने अपने विचार रखे । निर्धन मेघावी छात्र छात्रा जो आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है इसमें सुधार सहित बिभिन समस्या पर चर्चा हुई । कार्यक्रम का शुरुआत में बिराटनगर के चर्चित गायक बिरेन्द्र झा ने मैथिल गोसाउनिक गीत गाकर माहौल को मिथिलामय किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *