Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सड़क संजाल से जोड़ा गया डोल्पा सदरमुकाम दुनै भी

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । नेपाल के दुर्गम क्षेत्र स्थित हिमाली जिला डोल्पा सदरमुकाम ‘दुनै’ राष्ट्रीय सड़क संजाल से जोड़ा गया है । डोल्पा को हिमाल पार के जिला के रुप में भी जाना जाता है, जो अभी तक सड़क संजाल से नहीं जोड़ा गया था । जाजरकोट जिला स्थित पासागढ़ से डोल्पा जिला स्थित त्रिपुरासुनदरी सुपानी तक १०३ किलोमिटर का जो सड़क खण्ड है, उसमें नेपाली सेना ने ट्र्याक खोल कर दुनै को राष्ट्रीय सड़क संजाल से जोड़ दिया । सुपानी से दुनै तक की १४ किलोमिटर सड़क खण्ड की ट्रयाक इससे पहले ही बन गया था ।
पड़ोसी देश चीन और भारत को सड़क संजाल से जोड़ने के लिए यह राजमार्ग महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसको सामरिक दृष्टिकोण से विचार–विमर्श किया जाता है, जो तिब्बती शहर मरिल्ला और भारतीय शहर रुपेडिया को सिधा सम्पर्क में रहता है । नेपाली सेना के अनुसार जाजरकोट, रुकुम और डोल्पा को समेट कर निर्मित उक्त राजमार्ग पहाडी फिडर रोड की अवधारणा अनुसार निर्माण की गई है ।
आगामी मंगलबार उपप्रधानमन्त्री एवं रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल के हाथों उक्त राजमार्ग उद्घाटन होने जा रहा है । त्रिपुरासुन्दरी में एक कार्यक्रम आयोजन कर राजमार्ग उद्घाटन करने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com