Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेविसंघ विवाद समाधान उन्मुख, लेकिन महाधिवेशन अनिश्चित

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) में लम्बे समय से विवाद कायम है, उक्त विवाद अब समाधान की ओर उन्मुख है, लेकिन महाधिवेशन अभी भी अनिश्चत है । शनिबार सम्पन्न कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में पार्टी नेताओं के बीच कुछ ऐसी सहमति बनी है, कहा जाता है कि अब विवाद समाधान उन्मुख है । स्मरणीय है, नेविसंघ वर्तमान कार्य समिति की म्याद सिर्फ ३ दिन (मंसिर २ गते) के लिए था, म्याद खत्तम होने की तीन दिन पहले शीर्ष नेताओं ने बैठक बुलाकर विचार–विमर्श किया और समस्या समाधान के लिए पहल किया है ।
बैठक में सहभागी नेताओं के अनुसार वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, प्रकाशनमान सिंह, कृष्ण सिटौला और अर्जुननरसिंह केसी द्वारा प्रस्तुत फरक मत को नेतृत्व ने सम्बोधन करने की प्रतिवद्धता की है । असन्तुष्ट ४ नेताओं का कहना था कि नेविसंघ में जो उम्र की हद (३२ वर्षीय) लगाया गया, वह प्रक्रिया सम्मत नहीं है । नेविसंघ वर्तमान कार्यसमिति को कहना है कि विधान में व्यवस्था की गई ३२ वर्षीय उम्र की हद संबंधी व्यवस्था को हटनी चाहिए । मांग को अनदेखा करते हुए नेतृत्व ने बहुमत के आधार में ३२ वर्षीय उम्र हद संबंधी व्यवस्था (विधान में रहे धारा) को पास किया था, ताकि पूर्ण विधान बैठक में नहीं रखा गया था । इसीमें शीर्ष ४ नेताओं ने असन्तुष्टि व्यक्त किया है ।
शनिबार सम्पन्न बैठक के सहमति अनुसार नेविसंघ द्वारा तैयार विधान आज (आइतबार) होनेवाला बैठक में पेश किया जाएगा और उसमें आवश्यक संशोधन के लिए निर्देशन दिया जाएगा । समाचार स्रोत अनुसार फरक मत रखनेवाले नेता भी ३२ वर्षीय उम्र की हद संबंधी व्यवस्था में सहमत हैं, लेकिन उन लोगों का कहना है कि विधान नियमपूर्वक पास होनी चाहिए । लेकिन नेविसंघ कार्यसमिति की समयावधी थप संबंधी विषय में कोई भी सहमति नहीं बनी है । नेताओं को कहना है कि २ महीना के भीतर महाधिवेशन करने की शर्त में समयावधी थप हो सकती है । लेकिन महाधिवेशन कब होगी, वह तय नहीं है, इसमें विचार–विमर्श बांकी ही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *