एकताबद्ध और संगठित कांग्रेस जनता की अपेक्षाः श्रेष्ठ
पोखरा, १८ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं पूर्वमन्त्री गोपालमान श्रेष्ठ ने कहा है कि आम जनता ने एकतावद्ध और संगठित कांग्रेस की अपेक्षा की है । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय राजनीतिक प्रस्ताव मस्यौदा समिति की आयोजन तथा नेपाली कांग्रेस कास्की द्वारा व्यवस्थित कार्यक्रम में आइतबार पोखरा में बोलते हुए नेता श्रेष्ठ पार्टी की आन्तरिक एकता पर जोड़ देते हुए ऐसा कहा है । नेता श्रेष्ठ का कहना है कि कांग्रेस में जो गुट–उपगुट है, उसको तत्काल अन्त करना चाहिए, तब ही पार्टी आगे बढ़ सकती है ।
नेता श्रेष्ठ को मानना है कि नेपाली कांग्रेस कमजोर होने के पीछे भी यही एक कारण है । पार्टी कार्यकर्ता को आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठित और एकताबद्ध बनाने की मुख्य जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को ही है । इसीतरह नेता श्रेष्ठ ने दावा किया कि वर्तमान सरकार जनअपेक्षा अनुसार काम करने में पूर्ण असफल है । उन्होंने कहा– ‘मनचाह कर वृद्धि की गई है, महंगी के मार में जनता पड़ रही है । लेकिन सरकार की ध्यानाकर्षण नहीं हो रहा है ।’

