Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम को स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के रुप में विकसित किया जाएगाः स्वास्थ्य मन्त्री यादव

 

जनकपुरधाम, १८ नवम्बर । उप–प्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री उपेन्द्र यादव ने दावा किया है कि जनकपुरधाम को स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के रुप में विकास किया जाएगा । जनकपुर अंचल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन प्रसुती गृह भवन को शिलान्यास करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । स्मरणीय है, उक्त प्रसुती भवन ८ करोड की लागत में अमेरिकी सरकार के सहयोग से निर्माण हो रहा है, जहां १०० सैया होगी । भवन सहित अस्पताल के लिए आवश्यक अन्य सहयोग भी अमेरिकी सरकार से प्राप्त है । कहा जाता है कि भवन और अन्य सामाग्री के लिए अमेरिकी सरकार से १ अर्ब का अनुदान प्राप्त है ।
स्वास्थ्य मन्त्री यादव ने कहा है कि जनकपुर अञ्चल अस्पताल को स्तरोन्नति करने की प्रयास हो रही है, साथ में विभिन्न विशेषज्ञ सेवा भी इसमें संचालन की जाएगी । मन्त्री यादव ने यह भी कहा कि जनकपुर में ही प्रदेश स्तरीय आयुर्वेद अस्पताल भी निर्माण होने जा रहा है । जनकपुर की सरसफाई में विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह करते हुए मन्त्री यादव ने आगे कहा– ‘आप लोग शहर को सरसफाई की दृष्टिकोण से दुरुस्त रखें, अन्य विकास की जिम्मेदारी हमारी है ।’
नवनिर्मित भवन शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत, भौतिक पूर्वाधार तथा विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल, सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर साह, कृषि राज्यमन्त्री योगेन्द्र राय यादव, अस्पताल के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *