वीरगंज में महिला के ऊपर सामूहिक बलात्कार, भीडियो बनाकर रकम के लिए बार्गेनिङ
वीरगंज, १९ नवम्बर । वीरगंज महानगरपालिका–१८ भवानीपुर निवासी एक ४० वर्षीय दलित महिला के ऊपर चार युवाओं ने सामूहिक बलात्कार किया है । घटना कार्तिक ५ गते का है, लेकिन घटना होने की लगभग एक महिने के बाद सार्वजनिक हो गई है । पता चला है कि बलात्कार करनेवालों ने भीडियो बनाकर रकम के लिए बार्गेनिङ भी किया है । जब बलात्कर करनेवालों में से एक युवा ने गांव के दो व्यक्तियों को भीडियो दिखाया, तब घटना सार्वजनक हो गई थी । पीडित महीला खूद ने गत शनिबार घटना के संबंध में वीरगंज में जानकारी दी है ।
घटना विवरण अनुसार कार्तिक ५ गते रात १० बजे पीडित महिला शौच के लिए घर के बाहर निकल गई थी । उसी समय स्थानीय ३५ वर्षीय मनोज साह तेली, ३० वर्षीय कृष्ण साह, २४ वर्षीय दलीप साहनी और ३५ वर्षीय आकाश साह पर्सागढी नगरपालिका डोकैला बहुअरी में आयोजित मेला में सहभागी होकर अपने घर लौट रहे थे । चारों ने दारु पिया था । उन लोगों की नजर शौच के लिए खेत में गई महिला के ऊपर पड़ा गया और महिला को नियन्त्रण में लेकर उके ऊपर सामूहिक बलात्कार किया । ३५ वर्षीय आकाश साह ने अपने मोबाइल से उक्त कुकर्म का भीडियो बनाया ।
पीडित महिला के अनुसार उसके दो दिनों के बाद कार्तिक ७ गते आकाश ने महिला को कहा कि अगर २५ हजार नहीं देगी तो उक्त भीडियो सार्वजनिक की जाएगी । पीडित महिला ने रकम देने से इन्कार किया । उसके बाद आकाश ने गांव के ही दो युवाओं को भीडियो दिखाया, जिसके बाद गांव में घटना के संबंध में हला होने लगा । जब गांव के अगुवा महिलाओं को घटना के संबंध में पता चली तो उन लोगों की सहयोग से पीडित महिला ने कार्तिक १२ गते जिला पुलिस कार्यालय पर्सा में पीडक चार युवाओं के विरुद्ध लिखित मुद्दा पंजीकृत की ।
लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपित चार युवा को गिरफ्तार नहीं किया है । इसीलिए शनिबार पीडित महिला ने घटना के संबंध में सार्वजनिक रुप में जानकारी दी । कहा जाता है कि आरोपित चार युवाओं की ओर से घटना को सार्वजनिक न करने के लिए दबाव भी आया है । कहा गया है कि उन लोगों ने ५ लाख रुपयां नगद और ५ कठ्ठा जमीन देने की प्रलोभन दिया है । इधर पुलिस को कहना है कि आरोपित चारों युवा फरार हो गए हैं, उनकी खोजी कार्य जारी है ।

