सरकार की नियत और क्षमता दोनों में आशंकाः थापा
काठमांडू, २० नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने कहा है कि वर्तमान सरकार के नियत और क्षमता दोनों में प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गई है । सोमबार कांग्रेस पार्टी कार्यालय सानेपा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘सरकार जनता और प्रतिपक्षी दल दोनों के प्रति उत्तरदायी और जिम्मेवार नहीं है ।’ नेता थापा ने दावा किया कि संविधान कार्यान्वयन में नेपाली कांग्रेस जिम्मेवारपूर्ण भूमिका में है, लेकिन सरकार नहीं ।
नेता थापा ने आगे कहा– ‘संविधान की मूल आत्मा लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता है । बांकी तो संरचना है । लोकतन्त्र कार्यान्वयन की सन्दर्भ में संविधान अनुसार चुनाव में सबसे अधिक मत लेकर आनेवाला शक्ति, जो सरकार भी संचालन कर रही है, आज उसकी नियत पर प्रश्न उठ रहा है, सिर्फ नियत ही नहीं, क्षमता के ऊपर भी आशंका है ।’
नेता थापा को यह कहना है कि लोकतन्त्र को थप समावेशी बनाना आज की आवश्यकता है, लेकिन सरकार की कामकारवाही के कारण आज इसके ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रही है । कांग्रेस को लोकतान्त्रिक शक्ति केन्द्र के रुप में चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘संविधान कार्यान्वयन करने की जम्मेदारी हमारी है, इस मान्यता को स्थापित करना चाहिए ।’ उनका मानना है कि सरकार के सन्दर्भ में नेपाली कांग्रेस प्रतिपक्षी दल है, लेकिन संविधान कार्यान्वयन के सन्दर्भ में कांग्रेस ही नेता और कांग्रेस ही सत्ता भी है ।

