हुसेन हत्या के कारण सुनसरी तनावग्रस्त, यातायात ठप्प
सुनसरी, २२ नवम्बर । सुनसरी जिला दुहबी निवासी मोहम्मद फिदा हुसेन के हत्या होने के बाद जिलाबासी आन्दोलित हो गए है । आन्दोलन के कारण जिला स्थित महेन्द्र राजमार्ग तनावग्रस्त बन गया है और सम्पूर्ण यातायात पूर्ण रुप में बन्द हो गया है । स्मरणीय है, मर्निङवाक के क्रम में बुधबार हुसेन के ऊपर गोली प्रहार हो गई थी, गोली लगने से गम्भीर घायल उनको अस्पताल ले जाते वक्त निधन हो गया था । गोली प्रहार करनेवालों की समूह अभी तक पहचान में नहीं आया है ।
हुसेन सुनसरी जिला दुहबी–९ में संचालित जयबाबा ईटा उद्योग में सुपरभाइजर पद में कार्यरत थे । बुधबार मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों ने ५४ वर्षीय हुसेन के ऊपर दुहबी बजार में ही गोली मार दिया था । उस समय हुसेन अपनी पत्नी के साथ मार्निङवाक कर रहे थे । हत्यारों की पहचान और कारवाही मांग करते हुए स्थानीयबासी आन्दोलित हो गए हैं । आन्दोलनकारियों ने कोशी राजमार्ग अन्तर्गत इटहरी–विराटनगर सडकमार्ग और पूर्व–पश्चिम लोकमार्ग अन्तर्गत इनरुवा–भन्टाभारी सडक मार्ग पूर्ण रुप में बन्द किया है । दुहबी बाजार भी बंद है । घटना के संबंध में पुलिस अनुसंधान जारी है । पुलिस का कहना है कि हत्या में संलग्न होने की अशांक में कुछ लोगों को गिरफ्तार की गई है । मृतक हुसेन दुहबी नगरपालिका–९ के वडाध्यक्ष मेहदी हुसेन के भाई भी है ।

स्मरणीय है, इससे पहले भी सुनसरी के हरिनगरा–२ निवासी खुर्सिद आलम को इसीतरह गोली मारकर हत्या की गई थी । खुर्सिद के हत्यारों का पहचान भी अभी तक नहीं हुआ है । फिदा हुसेन की हत्या प्रकरण के संबंध में सुनसरी के प्रमुख जिला अधिकारी प्रेमप्रकाश उप्रेती मार्फत प्रधानमन्त्री समक्ष ५ सूत्रीय ज्ञापनपत्र दिया गया है । ज्ञापनपत्र में कहा गया है कि २४ घण्टा के भीतर अपराधी को पहचान कर कानून कारवाही की जाए, मृतक फिदा हुसेन को शहीद घोषण की जाए, राज्य की ओर से प्राप्त होनेवाला सम्पूर्ण क्षतिपुर्ति तत्काल उपलब्ध कराया जाए, मृतक फिदा की निधन पश्चात पारिवारिक लालन–पालन में जो समस्या आ गई है, उन लोगों की संरक्षण राज्य की ओर से की जाए और पारिवारिक सदस्यों को रोजगारी दिया जाए । इसीतरह देशव्यापी हो रहे हत्या, हिंसा, बलात्कार की श्रृंखला पर घोर भत्सर्ना करते हुए ज्ञापनपत्र में सरकारी आलोचना भी की गई है ।

