गृहमन्त्री के सामने पूर्व लडाकू द्वारा विष सेवन की प्रयास
काठमांडू, २२ नवम्बर । माओवादी सशस्त्र युद्ध में शामील एक पूर्व लडाकू ने गृहमन्त्री रामबहादुर थापा (बादल) के सामने विष सेवन करने का प्रयास किया है । कालिकोट जिला स्थायी निवासी कुलप्रसाद भट्टराई गृहमन्त्री बादल से मिलने के लिए सिंहदरबार पहुँचे थे । गृहमन्त्री से उन्होंने अपनी उपचार के लिए सहयाता मांग किया और कहा कि उपचार करने की खर्च मुझे नहीं है । बातचीत के दौरान ही उन्होंने अपनी जेब से विष निकाल कर पीने की कोशीश की लेकिन वहां तैनाथ सुरक्षाकर्मी ने रोक लिया ।
आशंका है कि गृहमन्त्री से मिलने से पहले भी भट्टराई ने विष सेवन किया है । गृहमन्त्री से मिलने के बाद तत्काल भट्टराई को उपचार के लिए वीर अस्पताल ले गया था । लेकिन वहां से उनको महाराजगंज स्थित पुलिस अस्पताल पहुँचाया गया है । भट्टराई वही है, जो बादल के साथ सशस्त्र युद्ध में शामील हुए थे ।

