Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब तक गृहमन्त्री में बादल रहेंगे, तब तक निर्मला की हत्यारों को पहचान करना सम्भव नहीं हैः थापा

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने कहा है कि जब तक गृहमन्त्री के रुप में रामबहादुर थापा (बादल) रहेंगे, तब तक निर्मला पन्त की हत्यारों की छानबिन निष्कर्ष में नहीं पहुँच सकता, और हत्यारों की पहचान भी सम्भव नहीं है । बुधबार महेन्द्रनगर में आयोजित कार्यकर्ता भेटघाट कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गृहमन्त्री ऐसे बादल हैं, जो सयों निर्मला के मातापिता के ऊपर एक संकट के रुप में दिखाई दिए हैं ।
संघीय सांसद् भी रहे नेता थापा ने आगे कहा– ‘मैंने संसद् में कहा था कि गृहमन्त्री की क्षमता के ऊपर बादल लग गया है । और मैं यह भी देख रहा हूं कि एक–दो महिनों वह क्या बोल रहे हैं, उससे पता चलता है कि गृहमन्त्री बादल की क्षमता में ही नहीं, निर्मला जैसे सयों निमर्ला के मातापिता के ऊपर गृहमन्त्री बादल एक ‘काला बादल’ के रुप में रह गया है ।’ उन्होंने आगे कहा कि जब तक यह काला बादल नहीं हटेगा, तब तक वारिस होनेवाला नहीं है, समाज की गन्दगी साफ होनेवाला नहीं है ।
नेता थापा ने कहा है कि आज पूरे देश अपराध के खिलाफ लड़ रहा है, लेकिन गृहमन्त्री के कारण अपराध के विरुद्ध लडनेवालों को पराजित होना पड़ रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘गृहमन्त्री बादल को अपनी जिम्मेवारी से हटाकर और राजनीतिक पूर्वाग्रह से बाहर निकल कर शान्ति सुरक्षा दिया जा सकता है, ऐसी विश्वास की वातावरण निर्माण के लिए मैं सरकार से माग करता हूं । यह गृहमन्त्री के लिए दुःखद घटना हो सकती है, लेकिन आम जनता में विश्वास बढ़ सकता है ।’
कार्यक्रम के बाद सांसद् थापा निर्मला के मातापिता से मिलने के लिए पहुँचे थे । निर्मला के मातापिता के साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सरकार और प्रतिपक्षी दलों के साथ बातचीत करेंगे और न्याय के लिए प्रयास करेेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *