वीरगंज महानगरपालिका ने शुरु किया जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों के ऊपर कारवाही

वीरगंज, २२ नवम्बर । वीरगंज उपमहानगरपालिका ने गलत काम करनेवाले जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों के ऊपर कारवाही शुरु किया है । महानगरपालिका के वडाध्यक्ष, सदस्य और कर्मचारी (कूल १३ व्यक्ति), जिन्होंने गलत काम किया है, उनके विरुद्ध महानगरपालिका ने जिला अदालत पर्सा में जालसांजी अन्तर्गत मुद्दा पंजीकृत किया है । महानगरपालिका स्रोत के अनुसार सार्वजनिक जमीन को व्यक्ति के नाम में कराने के लिए छलकपट करनेवाले जनप्रतिनिधि और कर्मचारी के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत की गई है ।
महानगरपालिका मातहत विभिन्न स्थान में जो सार्वजनिक और ऐलानी जमीन है, उस को जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मिलकर व्यक्ति के नाम में नामसारी कराने की प्रयास किया गया है । ऐसी गैरकानूनी कामों के संबंध में जब सूचना लिक हो गई, तब महानगरपालिका ने एक्सन लिया है । बताया गया है कि इस तरह गलत काम करनेवालों में से वार्ड नं. १० के वडाध्यक्ष रामनगिना प्रसाद साह, सदस्य प्रभु प्रसाद, कर्मचारी पवन प्रधान, शारद खनाल, नापी कार्यालय वीरगंज के अमिन नथुनी मण्डल आदि व्यक्ति गैरकानूनी धन्दा में लगे हुए हैं ।
महानगरपालिका के प्रमुख विजय कुमार सराबगी ने कहा है कि कानून सब के लिए बराबर है, इसीलिए गलत काम करनेवालों के ऊपर कारवाही की जाएगी, चाहे व जनप्रतिनिधि हो या कर्मचारी । उनका यह भी मानना है कि पहचान में आए इस तरह के धन्दा करनेवालों के ऊपर जब कारवाही शुरु की जाएगी, तब अन्य गलत काम करनेवाले भी आपस से आप ठीकान में आए जाएंगे ।

