देउवा अपने ही कार्यकर्ता के प्रति आक्रोशित
रुपन्देही, २२ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा अपने ही पार्टी कार्यकर्ता के प्रति आक्रोशित हो गए हैं । उनका कहना है कि सरकार के विरोध करने के बजाए वे लोग पार्टी सभापति के विरोध कर रहे हैं । महासमिति बैठक में पेश होनेवाला राजनीतिक एवं मसौदा सुझाव संकलन के लिए भैरहवा पहुँचे सभापति देउवा ने बिहीबार भैरहवा में आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कार्यकर्ता को कहा– ‘आप लोग सरकारी गतिविधियों को विरोध करने के बजाए मेरा ही विरोध कर रहे हैं । सरकार को विरोध करने से आप लोग क्यों डरते हैं ?’
सभापति देउवा को मानना है कि वर्तमान सरकार अधिनायकवाद की ओर आगे बढ़ रही है, जिसके विरुद्ध विरोध की आवाज सशक्त होनी जाहिए । कार्यकर्ता की ओर संकेत करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘नेकपा के नेता माधव कुमार नेपाल भी केपीशर्मा ओली नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार के विरुद्ध बोल रहे हैं । सरकार के विरुद्ध बोलने के लिए माधव नेपाल में जितना हिम्मत है, क्या उतना हिम्मत आप लोगों के पास नहीं है ? आप लोग क्यों सरकार से डर रहे है ?’ उनका मानना है कि देश में हत्या, हिंसा और बलात्कारजन्य जघन्य अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसको नियन्त्रण करने में सरकार असफल साबित हो गया है ।

