Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश विकास के लिए प्रतिबद्ध एक ही पार्टी नेकपा हैः प्रचण्ड

 

चितवन, २२ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) ने दावा किया है कि देश विकास की लक्ष्य साहित आगे बढ़नेवाली कोई पार्टी है तो वह एक ही है– नेकपा । बिहीबार भरतपर में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । बिहीबार ही उन्होंने भरतपुर महानगरपालिका–२४ में एक भवन उद्घाटन करते हुए कहा कि सुकुम्बासी, भूमिहीन और अव्यस्थित बसोबास संबंधी समस्या समाधान के लिए वह प्रयास कर रहे हैं ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि पाँच साल के भीतर चितवन जिला स्थित सभी सड़क को पक्की बनाई जाएगी । उन्होंने कहा– ‘चुनाव के समय में वार्ड नं. २४ पक्की नहीं थी, लेकिन आज यह सडक पक्की हो चुकी है । यह शुभसंकेत है । इसीतरह हर सड़क को पाँच साल के भीतर पक्की बनाई जाएगी । उन्होंने कहा कि देश विकास के लिए प्रतिबद्ध एक ही पार्टी नेकपा है । उन्होंने आगे कहा– ‘सिर्फ चितवन ही नहीं, समग्र देशों की विकास और समृद्धि के लिए आगे बढ़ना होगा, इसका विकल्प नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com