सप्तरी में बस दुर्घटना, ५ यात्रुओं की मौत
सप्तरी, २४ नवम्बर । सप्तरी जिला हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका–१० इनरुवा में शुक्रबार यात्रु बस दुर्घटना होेने के कारण ५ लोगों की मौत हो गई है और ३ दर्जन से अधिक यात्रु घायल हो गए हैं । बराह क्षेत्र में लगी मेला में सहभागी लोगों को लेकर लौट रहे को १ ख २७९९ नम्बर की यात्रु बस दुर्घटना में पड़ी है ।
दुर्घटना में वेचनदेवी यादव, भुटनीदेवी यादव, सिक्किलदेवी साह, दिनेश रजक और उनकी पत्नी का निधन हो गया है । घायलों में से ११ यात्रुओं की उपचार वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञापन प्रतिष्ठान धराम में हो रहा है । बांकी घायल यात्रुओं को सगरमाथा अञ्चल अस्पताल पहुँचया गया है । पुलिस को कहना है कि घायलों में से अधिकांश की अवस्था गम्भीर है ।

