पिछले ११ महीनों में सप्तरी में ३५ बलात्कार, ९ हत्या
राजविराज, २४ नवम्बर । सप्तरी जिला में विगत ११ महीनों (सन् २०१८ जनवरी से नोवम्बर तक) की अवधि में ३५ बलात्कारजन्य घटना हुई है और ९ लोगों की हत्या हो गई है । अनौपचारिक क्षेत्र सेवा केन्द्र (इन्सके) द्वारा शुक्रबार सार्वजनिक तथ्यांक में उक्त तथ्य उल्लेख है । यौनजन्य हिंसा पीडितों में २–३ साल के बालिका भी है और पीडक के रुप में १२–१३ वर्षीय किशोर से लेकर ६५ वर्षीय वृद्ध तक हैं ।
पीडकों की संख्या कूल ४३ हैं । उनमें से १७ अभियुक्त थुना में है, ११ के विरुद्ध वारेन्ट जारी है और ६ अभियुक्त फरार हैं । इसीतरह महिला बलात्कार की ११ घटना है, इसमें १९ वर्ष से ७० वर्ष तक की महिलाएं हैं । इस घटना में १७ से ६५ वर्ष तक के २४ पुरुष आरोपित हैं । उनमें से १० थुना में हैं, ७ फरार, ६ के विरुद्ध वारेन्ट जारी हैं । और १ को सफाई दिया गया है । इसीतरह बालिका यौन दुव्र्यहार की १३ घटना दर्ज की गई है । इस घटना में १३ से लेकर ६५ वर्ष के पुरुष आरोपित हैं । उसमें ३ बालकों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है, एक को संरक्षक की संरक्षण में रखा गया है तो १ थुना में हैं ।
इन्सेक प्रतिवेदन अनुसार ११ महिनों की अवधि में बालिका और महिला सहित जिला में ९ लोगों की हत्या की गई है । बालिका के ऊपर बलात्कार करने के बाद हत्या करनेवाले एक व्यक्ति अभी थुना में हैं । इसीतरह एक ४५ वर्षीया महिला के ऊपर बलात्कार हत्या करनेवाले ४ को गिरफ्तार किया गया है ।

