हिन्दू धर्म के संबंध में जनमत संग्रह आवश्यक हैः महामन्त्री कोइराला
काठमांडू, २४ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. सशांक कोइराला को कहना है कि नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाना है कि नहीं, इस सवाल को लेकर जनमत संग्रह होना चाहिए । उनका मानना है कि जनमत संग्रह तत्काल नहीं, राजनीतिक स्थिरता होने के बाद करनी चाहिए । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । डा. कोइराला को यह भी मानना है कि हिन्दू धर्म की तरह स्वतन्त्र अन्य कोई भी धर्म नहीं है ।

