प्रदेशसभा सदस्य उम्मीदवार चौधरी को गोली मार कर हत्या
कपिलबस्तु, २४ नवम्बर । गत वर्ष सम्पन्न प्रदेशसभा चुनाव में कपिलवस्तु निर्वाचन क्षेत्र नं. १ (ख) से उम्मीदवारी देनेवाले दीपेन्द्र कुमार चौधरी (राजा बाबु) को शुक्रबार रात में गोली मार कर हत्या की है गई है । चौधरी शुद्धोधन गांवपालिका–४ मोतिभारी के स्थायी निवासी हैं । गोली प्रहार करनेवाले समूह की पहचान अभी तक नहीं हुआ है ।
गत चुनाव में ३० वर्षीय चौधरी ने कपिलबस्तु–१ (ख) से स्वतन्त्र उम्मीदवारी दिया था । शुक्रबार रात में घर के नजदीक रहे सड़क में ही उनके ऊपर गोली प्रहार की गई थी । गोली लगने से गम्भीर घायल उनको तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य चौकी पहुँचाया गया, लेकिन वहां उपचार सम्भव न होने के कारण उनको भैरहवा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था, रास्ते में ही उनका निधन हो गया ।
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है, शंकास्पद दो व्यक्तिको नियन्त्रण में लिया गया है । घटनास्थल में गोली के ४ खोका मिल गया है ।

