Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सम्झौतें कृयान्वयन के लिए डा. केसी नें सरकार से पुनः किया माँग


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ नोवेम्बर ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय, शिक्षण अस्पताल के चिकित्सक प्राध्यापक डॉ. गोविन्द केसी ने सातों ही प्रदेशों में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापना के काम को तेजी से आगे बढ़ाने की सरकार से पुनः माँग की है ।
काठमांडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर डॉ. केसी ने जल्द से जल्द कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में एमबिबिएस का दाखिला शुरू करने की माँग की ।

उन्होंने अपने १५वें अनशन के दौरान सरकार के साथ हुए समझौतों का क्रियान्वयन करने, चिकित्सा शिक्षा विधेयक पारित करवाने, गौरीबहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जाँचबुझ आयोग द्वारा दोषी करार दिए गए पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और काठमांडू विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए निर्धारण से अधिक चिकित्सा शुल्क के निर्णय को वापस लेने के संबंध में सरकार का ध्यानाकर्षण कराया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed