Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान के साथ विवादित कानून को तत्काल संशोधन करने के लिए सरकार से आग्रह

 

काठमांडू, २७ नवम्बर । प्रतिनिधिसभा के सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने कहा है कि संविधान के साथ विवासदित कानून को तत्काल संशोधन किया जाए । संविधान के प्रतिकूल २ सौ से अधिक कानून है, उसको संशोधन के लिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है । संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार आगामी फल्गुन महिना के प्रथम हफ्ता के भीतर संविधान के साथ विवादित सभी कानून को संशोधन करना चाहिए ।
मंगरबार राष्ट्रीयसभा अन्तर्गत विधान व्यवस्थापन समिति द्वारा आयोजित ‘ऐन कार्यान्वयन मापन तथा अध्ययन अनुसंधान’ संबंधी एक कार्यशाला गोष्ठी को उद्घाटन करते हुए सभामुख महरा ने संविधान में अन्तरनिहित प्रावधानको स्मरण करते हुए सरकार को ध्यानाकर्षण कराया है । इसीतरह राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना ने कहा है कि संघीय संसद द्वारा संचालित कामकारवाही को प्रभावकारस् बनाने की मूल दायित्व को पूरा करने के लिए सभी संघीय सांसदों को सचेत रहना चाहिए । उनका यह भी कहना है कि संसदीय समिति सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण बैठक नहीं हो पा रहा है, जनप्रतिनिधि होकर इस तरह गैरजिम्मेवार होना शोभनीय नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com