Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरु

 

जनकपुरधाम, २७ नवम्बर । प्रदेश नं. २ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है । देश संघीय प्रणाली में प्रवेश होने के बाद पहली बार पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरु हो रहा है । नेपाल पुलिस अन्तर्गत रिक्त पुलिस सहायक निरीक्षक पद में गत आश्विन १५ गते विज्ञापन आह्वान किया गया था । विज्ञापन अनुसार प्रदेश नं. २ में निर्धारित अवधिभर १६६१ लोगों ने दरखास्त किया है । जिसमें ५९ महिला और बांकी पुरुष हैं ।
भर्ती प्रक्रिया अन्तर्गत विभिन्न चरणों की परीक्षा सोमबार से प्रदेश नं. २ स्थित संघीय पुलिस ईकाई कार्यालय जनकपुर में शुरु हो गया है । तीन चरण में परीक्षण हो रहा है । प्रथम चरण में स्वास्थ्य परीक्षण, दूसरे चरण में शारीरिक तन्दुरुस्ती परीक्षण और तीसरे चरण में विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed